महादलितों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ूंगा: संतोष निराला युवा महादलित संघ ने किया अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री का नागरिक अभिनंदन संवाददाता, पटना बिहार के महा दलितों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की पूरजोर कोशिश करुंगा. हम अपनी कोशिश में अवश्य कामयाब होंगे. उक्त बातें बुधवार को अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री संतोष कुमार निराला ने कही. वे पटना के दक्षिणी मंदिरी में युवा महादलित संघ द्वारा अयोजित अपने अभिनंदन-समारोह में बोल रहे थे. उन्होंने युवा महादलित संघ से जुड़े युवकों को बाबा साहेब भीमराव अंबेदकर के सपनों का भारत का निर्माण करने की अपील की. इस मौके पर संघ ने उन्हें पांच सूत्री ज्ञापन भी सौंपा. ज्ञापन में संघ ने युवा बेरोजरारों को रोजगार मुहैय्या कराने, दलित बस्तियों में पेयजल आपूर्ति का प्रबंध कराने, अजाविनी द्वारा महादलितों को कर्ज के रुप में दी गयी राशि माफ करने और दलित बस्तियों में निर्बाध बिजली की आपूर्ति कराने की मांग की गयी है. आभिनंदन समारोह को संघ के रंजीत कुमार पिंटू, महा दलित आयोग के सदस्य तूफानी राम, आदिल असगर, रंजन कुमार, विकास कुमार, अविनाश कुमार, राजकिशोर राम, योगेंद्र राम, तारा देवी और चंदा देवी आदि ने भी संबोधित किया.
महादलितों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ूंगा: संतोष निराला
महादलितों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ूंगा: संतोष निराला युवा महादलित संघ ने किया अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री का नागरिक अभिनंदन संवाददाता, पटना बिहार के महा दलितों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की पूरजोर कोशिश करुंगा. हम अपनी कोशिश में अवश्य कामयाब होंगे. उक्त बातें बुधवार को अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री संतोष कुमार […]
