हथुआ में अलग-अलग जगहों से 65 बोतल शराब जब्त, धंधेबाज फरार

हथुआ. थाने की अलग-अलग जगहों पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए 65 बोतल शराब जब्त की है.

हथुआ. थाने की अलग-अलग जगहों पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए 65 बोतल शराब जब्त की है. छोटा कोईरौली गांव में पुलिस ने छापेमारी की, जहां पुलिस को देख धंधेबाज भागने में सफल हो गया. पुलिस ने उसके पास से 20 बोतल शराब जब्त की है. फरार धंधेबाज गांव के भोला चौधरी पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है. वहीं चैनपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी करते हुए 45 बोतल शराब जब्त की है. हालांकि धंधेबाज चकमा देकर भागने में सफल हो गयी. फरार शराब तस्कर सावित्री देवी पर पुलिस ने बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHOK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >