गोपालगंज पेज वन-सिधवलिया में व्यवसायी की हत्या हत्या के बाद शव को दुकान में छोड़ फरार हुए अपराधी ग्रामीणों ने किया हंगामा, एनएच 28 जाम कर किया प्रदर्शन सिधवलिया थाने के गोपालपुर गांव के पास हुई वारदात फोटो न. 20सिधवलिया. सिधवलिया थाने के गोपालपुर गांव के पास बुधवार को एक बिल्डिंग मेटेरियल व्यवसायी की उसकी दुकान में ही दिनदहाड़े हत्या कर दी गयी. हत्या के बाद अपराधी दुकान में ही शव छोड़ कर फरार हो गये. घटना के बाद बाजार की दुकानें बंद हो गयीं. आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 28 को जाम कर दिया. मृत व्यवसायी लक्ष्मी ट्रेडर्स का मालिक 55 वर्षीय भरत सिंह था.भरत सिंह अपनी दुकान पर अकेले था. दुकान पर कुछ लोग पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे. शाम को चार बजे आसपास के लोग दुकान पर पहुंचे, जहां व्यवसायी दुकान के अंदर मृत मिला. व्यवसायी के सिर पर चोट के निशान हैं. उधर, घटना की सूचना पाकर सिधवलिया के थानाध्यक्ष अशोक राय, सदर इंस्पेक्टर विमल कुमार सिंह मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गये. पुलिस ने मामले को संदेहास्पद मान कर जांच शुरू की. इस पर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा. ग्रामीणों ने शव पुलिस को सौंपने से इनकार करते हुए डुमरिया के पास एनएच को जाम कर दिया. अनुमंडल पुलिस निरीक्षण ने थानों से अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत कराया. पुलिस ने शव को बरामद कर सदर अस्पताल भेजा. इस संबंध में मुख्यालय डीएसपी नरेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है. व्यवसायी की हत्या संदिग्ध है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के बारे में स्पष्ट हो पायेगा.
गोपालगंज पेज वन-सिधवलिया में व्यवसायी की हत्या
गोपालगंज पेज वन-सिधवलिया में व्यवसायी की हत्या हत्या के बाद शव को दुकान में छोड़ फरार हुए अपराधी ग्रामीणों ने किया हंगामा, एनएच 28 जाम कर किया प्रदर्शन सिधवलिया थाने के गोपालपुर गांव के पास हुई वारदात फोटो न. 20सिधवलिया. सिधवलिया थाने के गोपालपुर गांव के पास बुधवार को एक बिल्डिंग मेटेरियल व्यवसायी की उसकी […]
