गांव की बदहाली को लेकर फूटा आक्रोश, हंगामा

गांव की बदहाली को लेकर फूटा आक्रोश, हंगामा नकटही में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन फोटो नं-27पंचदेवरी. कई वर्षों से गांव की बदहाली से आजिज नकटही वासियों का आक्रोश शनिवार को फूट पड़ा. आक्रोशित ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ जम कर प्रदर्शन किया तथा नारेबाजी भी की. ग्रामीणों ने बिजली विभाग, पथ निर्माण विभाग तथा शिक्षा […]

गांव की बदहाली को लेकर फूटा आक्रोश, हंगामा नकटही में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन फोटो नं-27पंचदेवरी. कई वर्षों से गांव की बदहाली से आजिज नकटही वासियों का आक्रोश शनिवार को फूट पड़ा. आक्रोशित ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ जम कर प्रदर्शन किया तथा नारेबाजी भी की. ग्रामीणों ने बिजली विभाग, पथ निर्माण विभाग तथा शिक्षा विभाग को एक साथ निशाने पर लिया. ग्रामीणों का आरोप था कि आज तक गांव में बिजली नहीं पहुंची है. आंगनबाड़ी केंद्र भी नहीं है. विद्यालय का भवन नहीं बना है. इतना ही नहीं इस विकास के दौर में भी गांव पूरी तरह से पिछड़ा है. ग्रामीणों का कहना था कि प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ -साथ जनप्रतिनिधियों को भी कई बार इन समस्याओं की जानकारी दी गयी है, लेकिन आज तक किसी की नजर इस पर नहीं पड़ी है. ग्रामीणों का कहना था कि नकटही इलाके का सबसे पिछड़ा गांव बनता जा रहा है. अगर प्रशासनिक पदाधिकारियों या जनप्रतिनिधियों द्वारा इन समस्याओं का निदान नहीं किया जाता है, तो इसके लिए चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >