साहित्यकार संयोग की स्मृति में काव्य पुष्पांजलि आज मीरगंज. सुप्रसिद्ध कवि लेखक व गीतकार अनिरुद्ध तिवारी संयोग की पावन स्मृति में गांव-शहर के कवियों, बुद्धिजीवियों आदि द्वारा रविवार को काव्य पुष्पांजलि दी जायेगी. मीरगंज के एसएस पब्लिक स्कूल में संयोग के तैलचित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उनके साहित्यिक योगदान पर चर्चा की जायेगी. कार्यक्रम के संयोजक आशुतोष कुमार पांडेय ने बताया कि संयोग के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा के लिए जिले व जिले से बाहर के भी साहित्य प्रेमी आ रहे हैं. मालूम हो की हिंदी एवं भोजपुरी के ख्याति प्राप्त किसी रचनाएं तमाम पत्र-पत्रिकाएं एवं आकाशवाणी-दूरदर्शन से प्रकाशित हो चुकी हैं. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए साहित्यकार पप्पू मिश्रा, बैद्यनाथ पूरी, दयाशंकर मिश्र, जय प्रकाश नारायण, विजय आनंद, विंध्याचल प्रसाद, राजेश कुमार गुप्ता, सोमेश्वर तिवारी व आदित्यानंद आदि जुटे हैं.
साहत्यिकार संयोग की स्मृति में काव्य पुष्पांजलि आज
साहित्यकार संयोग की स्मृति में काव्य पुष्पांजलि आज मीरगंज. सुप्रसिद्ध कवि लेखक व गीतकार अनिरुद्ध तिवारी संयोग की पावन स्मृति में गांव-शहर के कवियों, बुद्धिजीवियों आदि द्वारा रविवार को काव्य पुष्पांजलि दी जायेगी. मीरगंज के एसएस पब्लिक स्कूल में संयोग के तैलचित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उनके साहित्यिक योगदान पर चर्चा की जायेगी. […]
