सोये व्यक्ति पर दाब से हमला भोरे. सेमराहा गांव में घर में सोये एक व्यक्ति पर दाब से हमला किया गया, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया. घायल का इलाज स्थानीय रेफरल अस्पताल में चल रहा है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. गणेश बीन अपने घर में सोये थे कि उसी गांव के जीत बली बीन, लोकनाथ बीन सहित तीन लोगों ने उस पर दाब से हमला कर दिया. घायल गणेश को रात में ही रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. वहीं, पुलिस घायल के बयान पर तीन लोगों विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है.
सोये व्यक्ति पर दाब से हमला
सोये व्यक्ति पर दाब से हमला भोरे. सेमराहा गांव में घर में सोये एक व्यक्ति पर दाब से हमला किया गया, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया. घायल का इलाज स्थानीय रेफरल अस्पताल में चल रहा है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. गणेश बीन अपने घर में सोये थे […]
