गोपालगंज : रितेश सिंह अपहरणकांड के गैंग का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. अपहरण की साजिश रचनेवाला युवक पटना में कोचिंग चलाता था. इस बीच उसने डॉन बनने के लिए अपहरण की प्लानिंग की. जादोपुर थाना क्षेत्र के भुआली टोला चुनू सिंह को जब कोई नहीं मिला, तो उसने मुंबई में ट्रेवल एजेंसी के संचालक केशव सिंह के पुत्र रितेश सिंह के अपहरण की प्लानिंग तैयार कर दी. दो महीने से चुनू सिंह ने युवती बन कर प्यार की बातें कर अपने जाल में फंसा लिया.
डॉन बनने के लिए रची थी अपहरण की साजिश
गोपालगंज : रितेश सिंह अपहरणकांड के गैंग का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. अपहरण की साजिश रचनेवाला युवक पटना में कोचिंग चलाता था. इस बीच उसने डॉन बनने के लिए अपहरण की प्लानिंग की. जादोपुर थाना क्षेत्र के भुआली टोला चुनू सिंह को जब कोई नहीं मिला, तो उसने मुंबई में ट्रेवल एजेंसी के […]

प्रिया नामक युवती के रूप में रितेश को घर आने को कहा गया. दीपावली में वह घर आया और प्रिया के बुलाने पर 10 नवंबर की रात गोपालगंज स्थित घर से दानापुर पहुंच गया, जहां से उसका अपहरण कर लिया गया. दो करोड़ रुपये फिरौती वसूल करने की योजना थी.
पुलिस ने गिरफ्तार रविशंकर को शनिवार की देर शाम जेल भेज दिया. एसडीपीओ ने कहा कि इस घटना में चुन्नू सिंह के अलावा आनंद कुमार सिंह, दिलीप कुमार सिंह, भितभेरवा के अमजद हुसैन, काकड़कुंड के हरकेश कुमार व पटना के राहुल कुमार शामिल हैं.
सीवान के भी अपराधी थे शामिल : पुलिस के सामने रविशंकर ने अपने एकबालिया बयान में कहा है कि चुनू सिंह ने उनसे बताया था कि मुंबई के एक बड़े कारोबारी का बेटे का अपहरण करना है. उसका घर गोपालगंज में भी है. सीवान के भी कुछ अपराधियों को शामिल किया गया. पूरा गैंग नया था, जिसके कारण पुलिस दबिश में आकर छोड़ना पड़ा. फिरौती वसूल कर सभी सदस्यों को पांच -पांच लाख रुपये देने की योजना बनी थी.