दीपों से जगमग हुई हथुआ की धरोहर

हथुआ : दीपावली के दिन हथुआ की दर्जनों ऐतिहासिक धरोहर को सजाया गया था. हथुआ गोपाल मंदिर, बउराहवा शिव मंदिर, राज पैलेस, पुरानी किला, एचआरपी कॉम्प्लेक्स, पूरब मठिया को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया था. इन ऐतिहासिक स्थलों की खूबसूरती में चार चांद लग गये थे. स्टेट ऑफिसर एसएन शाही ने बताया कि दीपावली को […]

हथुआ : दीपावली के दिन हथुआ की दर्जनों ऐतिहासिक धरोहर को सजाया गया था. हथुआ गोपाल मंदिर, बउराहवा शिव मंदिर, राज पैलेस, पुरानी किला, एचआरपी कॉम्प्लेक्स, पूरब मठिया को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया था. इन ऐतिहासिक स्थलों की खूबसूरती में चार चांद लग गये थे. स्टेट ऑफिसर एसएन शाही ने बताया कि दीपावली को लेकर सजाया गया था, जिससे सभी धरोहरों की ऐतिहासिक्ता के बारे में आम जनता को जानकारी मिले.

सुख-समृद्धि की कामना की
फुलवरिया. लक्ष्मी पूजा के अवसर पर उत्साह व उमंग का माहौल रहा. ग्रमीणाें ने घर-आंगन में दीप जलाये तथा देवताओं का पूजन किया गया. घरों से लेकर बाहर तक झालर-बत्तियों से सजावट की गयी. बथुआ, बंशीबतराहा, कोलयादेवा आदि में लोगों ने जम कर खरीदारी की.
दीपावली पर लाखों के लगे दावं
हथुआ. दीपावली के दो दिन पूर्व से ही हथुआ के दर्जनों गांवों में लाखों रुपये जुआ में दावं लगाया गया. दीपावली की रात कोई कंगाल हो गया, तो कोई मालामाल हो गया.
हालांकि हथुआ में दीपावली के दो दिन पूर्व से ही जुआ खेला जा रहा था. कई लोग लाखों रुपये हार चुके. कई लोग घर के सामान तक को गिरवी रख कर जुआ खेलते देखे गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >