बैकुंठपुर में फिर दो घरों में हजारों की चोरी बैकुंठपुर. गम्हारी गांव मे एक ही रात दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. चोरों ने गहना, कपड़ा व नकदी सहित हजारों की संपत्ति की चोरी कर ली है. गृहस्वामियों ने थाने पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. गृहस्वामी रामायण बैठा, नंदिकशोर बैठा ने बताया कि बीती रात सोयी अवस्था में पिछवाड़े के रास्ते से घर में घुस कर गहना, कपड़ा व नकदी की चोरी कर ली गयी है. सुबह जगने के बाद बगल के खेत मे अटैची टूटी व कुछ सामान बिखरी अवस्था में पाया गया. वहीं, धर्म प्रसाद सहित अन्य दो घरों में भी चोरी का प्रयास किया गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
बैकुंठपुर में फिर दो घरों में हजारों की चोरी
बैकुंठपुर में फिर दो घरों में हजारों की चोरी बैकुंठपुर. गम्हारी गांव मे एक ही रात दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. चोरों ने गहना, कपड़ा व नकदी सहित हजारों की संपत्ति की चोरी कर ली है. गृहस्वामियों ने थाने पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. गृहस्वामी […]
