अशोक चौधरी ने जनता को दी दीपावली की शुभकामना

अशोक चौधरी ने जनता को दी दीपावली की शुभकामना संवाददाता,पटनाप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ अशोक चौधरी ने राज्य की जनता को दीपावली की शुभकामना दी है. उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश व असत्य पर सत्य की विजय का त्योहार है. राज्य के सभी धर्म व संप्रदाय के लोग इसे मिल जुल कर […]

अशोक चौधरी ने जनता को दी दीपावली की शुभकामना संवाददाता,पटनाप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ अशोक चौधरी ने राज्य की जनता को दीपावली की शुभकामना दी है. उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश व असत्य पर सत्य की विजय का त्योहार है. राज्य के सभी धर्म व संप्रदाय के लोग इसे मिल जुल कर प्रेम व सद्भाव के साथ मनाते हैं. बिहार की जनता ने जदयू, राजद व कांग्रेस पार्टी के महागंठबंधन को चुनाव में दो तिहाई बहुमत देकर देश की एकता, अखंडता व विकास की नीति पर अपनी मुहर लगा दी है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एच के वर्मा, विनोद कुमार सिंह यादव, सुमन कुमार मल्लिक व सचिव उदय शर्मा ने राज्य की जनता को दीपावली की शुभकामना दी है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में महागंठबंधन की सरकार पूरे राज्य में विकास का कीर्तिमान स्थापित करेगी व युवाओं के लिए रोजगार का सृजन तेजी से होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >