वेतन कटौती नहीं, अब जल संसाधन विभाग हड़ताली अभियंताओं को देगा उपार्जित अवकाश

वेतन कटौती नहीं, अब जल संसाधन विभाग हड़ताली अभियंताओं को देगा उपार्जित अवकाश जमुई सिंचाई अंचल से विभाग ने की शुरुआत संवाददाता, पटना फरवरी-मार्च 2013 में विभिन्न मांगों को ले कर एक माह तक हड़ताल पर रहे अभियंताओं के वेतन कटौती का फैसला जल संसाधन विभाग ने टाल दिया है. विभाग ने अब हड़ताल में […]

वेतन कटौती नहीं, अब जल संसाधन विभाग हड़ताली अभियंताओं को देगा उपार्जित अवकाश जमुई सिंचाई अंचल से विभाग ने की शुरुआत संवाददाता, पटना फरवरी-मार्च 2013 में विभिन्न मांगों को ले कर एक माह तक हड़ताल पर रहे अभियंताओं के वेतन कटौती का फैसला जल संसाधन विभाग ने टाल दिया है. विभाग ने अब हड़ताल में शामिल रहे अभियंताओं को राहत देते हुए उनके वेतन कटौती का समायोजन उपार्जित अवकाश के रुप में करने का नर्णय लिया है. इस दिशी में विभाग ने शुरुअत भी कर दी है. विभाग ने शेखपुरा के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता अरबिंद प्रसाद की हड़ताल अवधि के काटे गये वेतन का समायोजन उपार्जित अवकाश के रुप में करने का निर्देश दिया है. इस बाबत जमुई सिंचाई अंचल के अधीक्षण अभियंता को विभाग ने लिखित निर्देश जारी कर दिया है. फरवरी-मार्च ,2013 में हड़ताल में शामिल अन्य अभियंताओं की भी वेतन कटौती का समायोजन उपार्जित अवकाश के रुप में करने का निर्देश भी जल्द ही जारी किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >