आज रोशनी से जगमगायेंगे गांव-शहर

आज रोशनी से जगमगायेंगे गांव-शहर दीपावली की तैयारी परवान पर घर-दुकान को सजाने में लगे लोग संवाददाता, गोपालगंजबुधवार की रात गांव-शहर दीपों की रोशनी से जगमगायेंगे. प्रकाश का पर्व दीपावली मनाने की तैयारी पूरी कर ली गयी है. पर्व को लेकर जहां लोग खरीदारी कर रहे हैं, वहीं घर, दुकान, प्रतिष्ठान को सजाने की तैयारी […]

आज रोशनी से जगमगायेंगे गांव-शहर दीपावली की तैयारी परवान पर घर-दुकान को सजाने में लगे लोग संवाददाता, गोपालगंजबुधवार की रात गांव-शहर दीपों की रोशनी से जगमगायेंगे. प्रकाश का पर्व दीपावली मनाने की तैयारी पूरी कर ली गयी है. पर्व को लेकर जहां लोग खरीदारी कर रहे हैं, वहीं घर, दुकान, प्रतिष्ठान को सजाने की तैयारी अंतिम चरण में है. सुदूर गांव हो या बाजार कस्बा हर जगह पर्व को लेकर उत्साह है. बुधवार को पूजा-अर्चना के साथ दीप जलाने एवं मिठाई बांटने की भी तैयारी की गयी है. बूढ़े, बच्चे, जवान सभी पर्व को उत्साहपूर्वक मनाने में लगे हैं. बुजुर्ग जहां लक्ष्मी के आगमन के लिए आराधना करने की तैयारी में हैं, वहीं बच्चे पटाखे छोड़ कर पर्व का जश्न मनायेंगे. पर्व को लेकर घरों को झालरों से सजाया गया है. वहीं, कई जगह दीये से सजावट की जा रही है. घर के मुख्य द्वार के सामने रंग-बिरंगी रंगोली बनाने में बच्चे लगे हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >