वाहन मालिकों का भुगतान तत्काल करने का आदेश

वाहन मालिकों का भुगतान तत्काल करने का आदेश चुनाव के बाद डीएम ने की बकाया पर की समीक्षाप्रत्याशियों को चुनाव खर्च का ब्योरा देने का दिया आदेशसंवाददाता, गोपालगंजचुनाव के बाद वाहन मालिकों को भुगतान करने का आदेश डीएम ने परिवहन विभाग को दिया है. डीएम राहुल कुमार ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर […]

वाहन मालिकों का भुगतान तत्काल करने का आदेश चुनाव के बाद डीएम ने की बकाया पर की समीक्षाप्रत्याशियों को चुनाव खर्च का ब्योरा देने का दिया आदेशसंवाददाता, गोपालगंजचुनाव के बाद वाहन मालिकों को भुगतान करने का आदेश डीएम ने परिवहन विभाग को दिया है. डीएम राहुल कुमार ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव में हुए खर्च पर समीक्षा की. इस दौरान डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वाहन मालक चुनाव कार्य में लगे वाहनों की भुगतान कार्य अवधि के दौरान अपने कागजात के साथ आकर प्राप्त कर सकते हैं. अगर किसी तरह के चुनाव कार्य में बकाया हो तत्काल वाउचर जमा कर तत्काल भुगतान लें. डीएम ने कहा कि अब तक जिन प्रत्याशियों ने अपने खर्च का ब्योरा नहीं दिया है उनसे ब्योरा जमा कराया जाये. अगर किसी प्रत्याशी द्वारा खर्च का ब्योरा नहीं दिया जाता है, तो उन पर नोटिस कर कार्रवाई की जायेगी. चुनाव में बेहतर काम करनेवाले अधिकारियों को डीएम ने धन्यवाद दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >