लालू प्रसाद से मिले सांसद शत्रुघ्न सिन्हाचुनाव में भारी जीत के बाद लालू-नीतीश को बधाई देनेवालों का दिनभर आना-जाना लगा रहा. जीत कर आये प्रत्याशियाें के अलावा बड़ी संख्या में समर्थकों का जुटान होता रहा. प्रशांत किशोर समेत दूसरे दलों के कई नव निर्वाचित विधायक लालू प्रसाद से मिलने पहुंचेलालू आवाससमर्थकों से ली बधाई, नवनिर्वाचित विधायकों को दिया आशीर्वादसंवाददाता, पटनामहागंठबंधन की बड़ी जीत के बाद लालू प्रसाद और नीतीश कुमार की सार्वजनिक प्रशंसा करने वाले भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा सोमवार को राजद प्रमुख लालू प्रसाद से उनके आवास पर मिले. दोनों नेता गला मिले. समर्थकों की भारी भीड़ के बीच लालू प्रसाद ने शत्रुघ्न सिन्हा से कुछ कहा, इस पर श्री सिन्हा ने जोर से ठाहाका लगाया. कुछ देर तक दोनों नेताओं की वार्ता हुई. दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान लालू प्रसाद के समर्थकों ने लालू प्रसाद जिंदाबाद के नारे लगाते रहे. इसके पूर्व नीतीश कुमार को चुनाव जिताने के प्रचार का कमान संभालने वाले प्रशांत किशोर लालू प्रसाद से मिले. भीड़ के कारण लालू ने प्रशांंत किशोर को अपने आवासीय कक्ष में ले गये. जहां कुछ देर तक बातचीत के बाद श्री किशोर विदा हुए. वहीं सुबह से ही बड़ी संख्या में नव निर्वाचित विधायकों ने लालू प्रसाद से मिलकर आशीर्वाद लिया. मिलने वालो में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जितने वाले बंटी चौधरी, कांटी से निर्दलीय चुनाव जीत कर आनेवाले अशोक चौधरी, ब्रह्मपुर से चुनाव जीतनेवाले शंभुनाथ यादव, राजापाकड़ से शिवचंद्र राम सहित दो दर्जन से अधिक विधायक शामिल थे. मिलनेवाले नव निर्वाचित विधायकों और समर्थकों के कारण वे पूरे दिन समर्थकों के बीच बैठे रहे. कांग्रेस को लाभ पर लालू ने कहा, भाजपा को जो हराना थामुलाकात के दौरान लालू प्रसाद के एक समर्थक ने कहा कि सर, इस चुनाव में कांग्रेस को बहुत लाभ हो गया. समर्थकों के इस प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा को जो हराना था. इसी दौरान एक मुसलिम महिला बेटी की शादी से संबंधित समस्या को लेकर लालू प्रसाद से मिलने पहुंची. लालू प्रासद से कुछ कहती उससे पहले उन्होंने महिला से कहा कि हम निकाह के दिन आयेंगे.
लालू प्रसाद से मिले सांसद शत्रुघ्न सन्हिा
लालू प्रसाद से मिले सांसद शत्रुघ्न सिन्हाचुनाव में भारी जीत के बाद लालू-नीतीश को बधाई देनेवालों का दिनभर आना-जाना लगा रहा. जीत कर आये प्रत्याशियाें के अलावा बड़ी संख्या में समर्थकों का जुटान होता रहा. प्रशांत किशोर समेत दूसरे दलों के कई नव निर्वाचित विधायक लालू प्रसाद से मिलने पहुंचेलालू आवाससमर्थकों से ली बधाई, नवनिर्वाचित […]
