दिवाली बाद नयी सरकार का होगा गठनचुनाव आयोग चुनाव जीते सदस्यों की सूची राज्यपाल को सौंपासंवाददाता, पटनादिवाली बाद ही अब नयी सरकार का गठन होगा. इसके लिए चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव में जीते 243 सदस्यों की सूची राज्यपाल को शाम के छह बजे सौंप दिया है. सूची सौंपनेवालों में चुनाव आयोग के प्रधान सचिव आरके श्रीवास्तव और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अजय नायक शामिल थे. इसके पूर्व सोमवार को निर्वाचन विभाग ने चुनाव में जीते सभी 243 सदस्यों की सूची को गजट प्रकाशित कराया. उधर राज्यपाल भवन के सूत्र ने बताया कि मंगलवार को राज्यपाल सरकार गठन के लिए नीतीश कुमार को पत्र जारी करेंगे. सूत्र ने बताया कि 11 नवंबर को दिवाली है, इसलिए हो सकता है कि अब दिवाली के बाद ही नयी सरकार का गठन हो.
दिवाली बाद नयी सरकार का होगा गठन
दिवाली बाद नयी सरकार का होगा गठनचुनाव आयोग चुनाव जीते सदस्यों की सूची राज्यपाल को सौंपासंवाददाता, पटनादिवाली बाद ही अब नयी सरकार का गठन होगा. इसके लिए चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव में जीते 243 सदस्यों की सूची राज्यपाल को शाम के छह बजे सौंप दिया है. सूची सौंपनेवालों में चुनाव आयोग के प्रधान सचिव […]
