थावे मंदिर को बनाया जायेगा आकर्षक : सुबाष

थावे मंदिर को बनाया जायेगा आकर्षक : सुबाष चुनाव जीतने के बाद भाजपा विधायक पहुंचे देवी के दरबार फोटो – 10संवाददाता, थावे मां सिंहासिनी के दरबार में विशेष विकास कर इसे आकर्षक और पर्यटक स्थल बनाने के लिए मैं हर संभव प्रयास करूंगा. उक्त बातें भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक सुबास सिंह ने थावे में कहीं. […]

थावे मंदिर को बनाया जायेगा आकर्षक : सुबाष चुनाव जीतने के बाद भाजपा विधायक पहुंचे देवी के दरबार फोटो – 10संवाददाता, थावे मां सिंहासिनी के दरबार में विशेष विकास कर इसे आकर्षक और पर्यटक स्थल बनाने के लिए मैं हर संभव प्रयास करूंगा. उक्त बातें भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक सुबास सिंह ने थावे में कहीं. चुनाव जीतने के बाद वह सोमवार को समर्थकों के साथ थावे स्थित मां सिहासिनी के दरबार में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे. पूजा-अर्चना कर बाहर निकलने पर विधायक ने कहा, पुन: एक बार जनता ने गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेवारी मुझे सौंपी है. सभी मतदाताओं को नमन करता हूं तथा यह विश्वास दिलाता हूं कि मां के दरबार को अत्याधुनिक और विकसित करने के लिए मैं अथक प्रयास करूंगा तथा निश्चित रूप से एक साल के भीतर यह देवी स्थल बिहार के पर्यटक स्थलों में आकर्षक होगा. मौके पर मुखिया संदीप गिरि, जयराम सिंह, ओमप्रकाश राय, मनीष कुमार गुप्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >