सात हजार नियोजित शिक्षकों का हुआ वेतन निर्धारण 1500 शिक्षकों की राशि भेजी गयी बैंक में संवाददाता, गोपालगंजजिले के लगभग सात हजार नियोजित शिक्षकों का नये वेतनमान में निर्धारण का कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि 1500 नियोजित शिक्षकों की वेतन राशि नये वेतनमान में निर्धारण कर बैंक में भेज दी गयी है. जिले के सभी माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक नियोजित शिक्षकों के वेतन निर्धारण की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गयी है. जिनकी राशि बैंक में भेज दी गयी है, वे शिक्षक नयी वेतन राशि निकाल कर खुश हो रहे है. शिक्षक-नियोजन इकाइयों द्वारा वेतन स्लीप डीपीओ स्थापना द्वारा मांगे जाने तथा जल्द नहीं भेजे जाने के कारण भी वेतन निर्धारण हो जाने के बावजूद राशि बैंक में नहीं भेजी जा रही है. दीपावली तथा छठ के पहले हजारों नियोजित शिक्षकों को अपने अपने नये वेतनमान से वंचित होने के पूरे आसार दिखाई दे रहे है. उनकी दिवाली व छठ महापर्व के फींके रहने की पूरी संभावना है. विदित हो कि शिक्षा विभाग ने सभी नियोजित शिक्षकों को नये वेतनमान में निर्धारित कर दुर्गापूजा के पूर्व भुगतान करने का निर्देश दिया था. लेकिन सरकारी निर्देश का कोई खास असर दिखाई नहीं दिया तथा आज भी हजारों शिक्षक नये वेतन मान से वंचित है. उनको कब नया वेतन मिलेगा, यह शिक्षक नियोजन इकाई तथा शिक्षा विभाग की पेंच में फंस गया है.
सात हजार नियोजित शक्षिकों का हुआ वेतन नर्धिारण
सात हजार नियोजित शिक्षकों का हुआ वेतन निर्धारण 1500 शिक्षकों की राशि भेजी गयी बैंक में संवाददाता, गोपालगंजजिले के लगभग सात हजार नियोजित शिक्षकों का नये वेतनमान में निर्धारण का कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि 1500 नियोजित शिक्षकों की वेतन राशि नये वेतनमान में निर्धारण कर बैंक में भेज दी गयी है. जिले […]
