हथुआ से जेडीयू ने लहराया जीत का परचम

हथुआ से जेडीयू ने लहराया जीत का परचम फोटो न. 13 जीत के बाद मतगणना केंद्र से निकलते रामसेवक लागातार चौथी जीतसंवाददाता, गोपालगंज सबसे पहले हथुआ विधानसभा क्षेत्र से जेडीयू ने परचम लहराया. दोपहर होते ही हथुआ विधानसभा क्षेत्र का रुझान साफ हो गया था. जदयू के सचेतक रामसेवक सिंह ने चौथी बार जीत हासिल […]

हथुआ से जेडीयू ने लहराया जीत का परचम फोटो न. 13 जीत के बाद मतगणना केंद्र से निकलते रामसेवक लागातार चौथी जीतसंवाददाता, गोपालगंज सबसे पहले हथुआ विधानसभा क्षेत्र से जेडीयू ने परचम लहराया. दोपहर होते ही हथुआ विधानसभा क्षेत्र का रुझान साफ हो गया था. जदयू के सचेतक रामसेवक सिंह ने चौथी बार जीत हासिल की है. मतगणना केंद्र पर 20 हजार वोट से आगे होने की सूचना मिलने पर ये खुशी से उछल पड़े. समर्थकों के साथ जीत का जश्न मनाते हुए बाहर निकल पड़े. फिर क्या सड़कों पर गुलाल और पुष्प की वर्षा होने लगी. समर्थकों ने उत्साह और उमंग से चौथी बार चुने गये विधायक को गोद में उठा लिया. शहर के चौक – चौराहों पर समर्थकों ने मिठाइयां बांटीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >