दो दर्जन सीटों पर जुड़ी है भाजपा दग्गिजों की साख

दो दर्जन सीटों पर जुड़ी है भाजपा दिग्गजों की साखसंवाददाता. चुनावी दंगल में भाजपा ने 157 सीटों पर अपने पहलवान उतार रखा है लेकिन दो दर्जन के करीब एेसी सीटे हैं जहां से पार्टी के दिग्गजों की साख जुड़ी है . ऐसी सीट पर तो दल के दिग्गज खुद किस्मत आजमा रहे हैं या फिर […]

दो दर्जन सीटों पर जुड़ी है भाजपा दिग्गजों की साखसंवाददाता. चुनावी दंगल में भाजपा ने 157 सीटों पर अपने पहलवान उतार रखा है लेकिन दो दर्जन के करीब एेसी सीटे हैं जहां से पार्टी के दिग्गजों की साख जुड़ी है . ऐसी सीट पर तो दल के दिग्गज खुद किस्मत आजमा रहे हैं या फिर उनके बेहद करीबी. इन सीटों का चुनाव परिणाम उनके राजनैतिक कैरियर में अहम रोल अदा करेगा. एेसे नेता अभी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. विधानसभा में विपक्ष के नेता नंदकिशोर यादव पटना साहिब से खुद चुनाव लड़ रहे है तो पूर्व मंत्री प्रेम कुमार गया से, रामनारायण मंडल वांका से , रामाधार सिंह औरंगाबाद से, एसएन आर्य राजगीर से रेणु देवी वेतिया , रेणु कुशवाहा, समस्तीपुर, झंझारपुर नीतीश मिश्र, सीतामढ़ी से सुनील कुमार पिंटु , बरौली से रामप्रवेश राय और सिवान से व्यासदेव प्रसाद चुनाव लड़ रहे है. इसके अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह, नवीनगर से, विधानसभा के उपाध्यक्ष अमरेंद्र प्रताप सिंह आरा से , सासाराम से जवाहर प्रसाद, बेन्नीपट्टी से विनोद नारायण झा . नोखा से रामेश्वर चौरसिया, सूर्यगढ़ा से प्रेमरंजन पटेल चुनाव मैदान में हैं. भागलपुर सीट पर सांसद व दल के वरिष्ठ नेता व सांसद अश्वनी चौबे के पुत्र मैदान में है तो केवटी से हुकुमदेव नारायण यादव के पुत्र अशोक यादव व ब्रह्मपुर से सांसद डा. सीपी ठाकुर के पुत्र मैदान में है. इस लिहाज से ये सीट भी महत्वपूर्ण हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >