बोपन्ना-मर्जिया स्विस इंडोर के पहले दौर में बाहर

बोपन्ना-मर्जिया स्विस इंडोर के पहले दौर में बाहरबासेल. भारत के रोहन बोपन्ना और रोमानिया के उनके जोड़ीदार फ्लोरिन मर्जिया की जोड़ी स्विस इंडोर टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में ऑस्ट्रिया के अलेक्सांद्र पेया और ब्राजील के ब्रूनो सोरेस से हार कर बाहर हो गयी. बोपन्ना और मर्जिया की जोड़ी इस 15 लाख यूरो इनामी टूर्नामेंट […]

बोपन्ना-मर्जिया स्विस इंडोर के पहले दौर में बाहरबासेल. भारत के रोहन बोपन्ना और रोमानिया के उनके जोड़ीदार फ्लोरिन मर्जिया की जोड़ी स्विस इंडोर टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में ऑस्ट्रिया के अलेक्सांद्र पेया और ब्राजील के ब्रूनो सोरेस से हार कर बाहर हो गयी. बोपन्ना और मर्जिया की जोड़ी इस 15 लाख यूरो इनामी टूर्नामेंट में एक घंटे दो मिनट तक चले मैच में पेया और सोरेस से 6-4, 1-6, 8-10 से पराजित हुई. बोपन्ना और मर्जिया इससे पहले पिछले सप्ताह वियना ओपन के भी पहले दौर में हार गये थे. इन दोनों ने अच्छी शुरुआत करके एक बार अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम की सर्विस तोड़ कर पहला सेट अपने नाम किया, लेकिन इसके बाद पेया और सोरेस ने शानदार वापसी की. उन्होंने दूसरे सेट में दो बार बोपन्ना और मर्जिया की सर्विस तोड़ कर मैच बराबरी पर ला दिया. सुपर टाइब्रेकर में भी पेया और सोरेस ने अच्छा खेल दिखाया और जून में स्टुटगार्ट ओपन के फाइनल में मिली हार का बदला चुकता कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >