तीसरे चरण के चुनाव में वाम ब्लॉक के 40 शीर्ष नेता बिहार में करेंगे कैंप तीसरे चरण में चुनाव 50 सीटों पर, किंतु वाम ब्लॉक के 62 प्रत्याशी हैं मैदान मेंतीसरे चरण में आधा दर्जन से अधिक सीटों पर वाम दलों के बीच हो रही फ्रेेंडली फाइट वृंदा करात, प्रकाश करात, सुधाकर रेड्डी,सीताराम येचुरी और दीपंकर भट्टाचार्य लगायेंगे जोर संवाददाता, पटना तीसरे चरण के चुनाव में वाम ब्लॉक की असली परीक्षा होगी. तीसरे चरण में कुल 50 सीटों पर चुनाव होने हैं, किंतु वाम ब्लॉक के 62 प्रत्याशी मैदान में हैं. तीसरे चरण में आधा दर्जन से अधिक सीटों पर वाम दलों के बीच फ्रेेंडली फाइट हो रही है. फ्रेेंडली फाइटवाली सीटों के अलावा अन्य सीटों पर जीत के लिए वाम दलों को जम कर पसीना बहाना पड़ रहा है. तीसरे चरण के इलेक्शन में हर हाल में बेहतर रिजल्ट हासिल करने के लिए वाम ब्लॉक अपने 40 से अधिक स्टार प्रचारकों को उतारेगा. तीसरे चरण के चुनाव में माकपा के शीर्ष नेताओं में वृंदा करात और प्रकाश करात की कई चुनावी सभाएं होंगी. शनिवार को पटना के कुम्हरार विधान सभा क्षेत्र में उनकी चुनावी सभा होगी. उनके अलावा हन्नान मोला, पार्टी के राष्ट्रीय महा सचिव सीताराम येचुरी, केरल के सांसद बीजू कृष्णन और सुधा सुंदर रमण की भी कई चुनावी सभाएं होंगी. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी भी इस मोरचे पर पीछे नहीं रहेगी. उसके भी कई शीर्ष नेता तीसरे चरण के चुनाव में कैंप करेंगे. एेसे नेताओं में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुधाकर रेड्डी, गुरुदास गुप्ता, एबी बर्धन, सांसद डी राजा, अतुल कुमार अंजान, अमरजीत कौर, शमीम फैजी, अजीत पाशा, बीके कांगो, गिरिश शर्मा , भुवनेश्वर मेहता, नागेंद्र नाथ ओझा और जब्बार आलम आदि शामिल हैं. भाकपा-माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य तो पहले ही चरण के चुनाव से यहां डटे हुए हैं. उनके अलावा भाकपा-माले के कई शीर्ष नेताओं का भी दर्जनों चुनावी सभाएं तीसरे चरण में होगी. तीसरे चरण में वाम ब्लॉक के प्रत्याशी एक नजर में ————————————–पार्टी कुल प्रत्याशीभाकपा-माले 28 भाकपा 19 माकपा 07 एसयूसीआई 03 फॉरबर्ड ब्लॉक 02 आरएसपी 03
तीसरे चरण के चुनाव में वाम ब्लॉक के 40 शीर्ष नेता बिहार में करेंगे कैंप
तीसरे चरण के चुनाव में वाम ब्लॉक के 40 शीर्ष नेता बिहार में करेंगे कैंप तीसरे चरण में चुनाव 50 सीटों पर, किंतु वाम ब्लॉक के 62 प्रत्याशी हैं मैदान मेंतीसरे चरण में आधा दर्जन से अधिक सीटों पर वाम दलों के बीच हो रही फ्रेेंडली फाइट वृंदा करात, प्रकाश करात, सुधाकर रेड्डी,सीताराम येचुरी और […]
