आॅब्जर्वर ने क्रिटिकल बूथों का किया निरीक्षण फोटो- 19कुचायकोट. विधानसभा चुनाव के लिए तैनात किये गये आॅब्जर्वर एसएन खिंगी ने क्रिटिकल बूथों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान एक – एक मतदान केंद्र पर लोगों के आने-जाने से लेकर उनकी सुरक्षा को लेकर की गयी तैयारी की जानकारी ली गयी. कई मतदान केंद्रों पर आवश्यक निर्देश भी दिये गये. पंचदेवरी के 25 कुचायकोट के 40 मतदान केंद्रों की सुरक्षा को लेकर एक-एक बिंदु पर चर्चा की गयी. समीक्षा के साथ ही इन मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया गया. कुचायकोट प्रखंड मुख्यालय पर लगाये गये जागरूकता बोर्ड का आवलोकन कर उस पर हस्ताक्षर भी किया गया. ऑब्जर्वर ने स्पष्ट किया कि हर हाल में भयमुक्त वातावरण में चुनाव हो. इसके लिए तैयारी में कोई कमी न हो. इस मौके पर कटेया के थानाध्यक्ष अमित कुमार, गोपालपुर के थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार, कुचायकोट के थानाध्यक्ष अशोक कुमार राय, विशंभरपुर के थानाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण महतो के साथ घंटों तैयारियों पर चर्चा की गयी. इस मौके पर बीडीओ दृष्टि पाठक, सीओ अमित रंजन आदि मौजूद थे.
ऑब्जर्वर ने क्रिटिकल बूथों का किया निरीक्षण
आॅब्जर्वर ने क्रिटिकल बूथों का किया निरीक्षण फोटो- 19कुचायकोट. विधानसभा चुनाव के लिए तैनात किये गये आॅब्जर्वर एसएन खिंगी ने क्रिटिकल बूथों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान एक – एक मतदान केंद्र पर लोगों के आने-जाने से लेकर उनकी सुरक्षा को लेकर की गयी तैयारी की जानकारी ली […]
