भूदान कार्यालय मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज

गोपालगंज. धोखाधड़ी करने एवं रिश्वत नहीं देने पर गाली-गलौज तथा मारपीट करने को लेकर भूदान कार्यालय मंत्री के खिलाफ कोर्ट में मामला दर्ज कराया गया है. कोर्ट ने मामले की जांच कर आदेश दिया है. फुलवरिया थाने के पकड़ी शाम गांव की सुनैना देवी ने अरार मोड़ स्थित भूदान कार्यालय मंत्री कृष्णा सिंह पर आरोप […]

गोपालगंज. धोखाधड़ी करने एवं रिश्वत नहीं देने पर गाली-गलौज तथा मारपीट करने को लेकर भूदान कार्यालय मंत्री के खिलाफ कोर्ट में मामला दर्ज कराया गया है. कोर्ट ने मामले की जांच कर आदेश दिया है. फुलवरिया थाने के पकड़ी शाम गांव की सुनैना देवी ने अरार मोड़ स्थित भूदान कार्यालय मंत्री कृष्णा सिंह पर आरोप लगाया है कि वह अपने पूर्वजों के नाम भूदान द्वारा मिली जमीन के कागजात लेने गयी थ. कागज देने के बदले उससे पांच हजार रुपये की मांग की गयी थी. वह कर्ज लेकर दो हजार रुपया दे भी दिया था. कई दिन दौड़ाने के बाद भी उसने कागजात नहीं दिये, तो वह शिकायत करने लगी. इसी बात पर कार्यालय मंत्री ने उसके साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >