गोपालगंज: शहीद गिरीश सिंह की जयंती पर रक्तदान शिविर, परिजनों समेत 23 लोगों ने किया रक्तदान

गोपालगंज में अमर शहीद गिरीश सिंह की जयंती पर एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान शहीद के परिजनों सहित कुल 23 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की. कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई.

Gopalganj News: गोपालगंज में अमर शहीद गिरीश सिंह की जयंती के अवसर पर शनिवार को भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन की जिला इकाई की ओर से महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. संगठन के जिला अध्यक्ष विनय कुमार राय की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में शहीद के परिजनों समेत कुल 23 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया. कार्यक्रम के दौरान शहीद गिरीश सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई.

शहीद के परिजनों ने सबसे पहले किया रक्तदान

रक्तदान शिविर की खास बात यह रही कि शहीद गिरीश सिंह के परिजनों ने स्वयं रक्तदान कर मानवता और समाज सेवा का संदेश दिया. सबसे पहले उनके दामाद रोहित जयंत, पुत्री श्वेता सिंह, भतीजा राजन कुमार और भतीजी पुतुल कुमारी ने रक्तदान किया. इसके बाद संगठन से जुड़े अन्य सदस्यों और लोगों ने भी स्वेच्छा से रक्तदान किया.

इन लोगों ने किया स्वेच्छा से रक्तदान

शिविर में रानू सिंह, कुणाल कुमार राय, पार्थ कुमार राय, प्रत्युष कुमार राय, सुनील कुमार, रवि शुक्ला, संतोष कुमार ठाकुर, बिमल कांत शाही, पवन कुमार सिंह, जटाशंकर पांडेय, आलोक कुमार सिंह, रौशन शाही, रवि रंजन कुमार, बाल्मीकि कुमार और सोनू सिंह समेत कुल 23 लोगों ने रक्तदान किया.

पुष्पांजलि के बाद फीता काटकर हुआ उद्घाटन

कार्यक्रम की शुरुआत अमर शहीद गिरीश सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई. इसके बाद मुख्य अतिथि डॉ. रणधीर सिंह, डॉ. कुंदन सिंह एवं डॉ. कैप्टन एसके झा ने फीता काटकर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया. कार्यक्रम का संचालन संगठन के जिला प्रधान महासचिव रानू कुमार सिंह ने किया.

जरूरतमंदों की मदद को बताया संगठन की प्राथमिकता

इस अवसर पर बाल्मीकि कुमार ने कहा कि भूमिहार ब्राह्मण समाज हमेशा राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है. उन्होंने कहा कि समाज के वंचित और जरूरतमंद लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है. रक्तदान जैसे सामाजिक कार्य मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम हैं और अधिक से अधिक लोगों को इसमें आगे आना चाहिए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अभय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >