कुचायकोट में बाइक से 186 बोतल शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

कुचायकोट. स्थानीय पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक बाइक से 186 बोतल देसी व अंग्रेजी शराब बरामद की है.

कुचायकोट. स्थानीय पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक बाइक से 186 बोतल देसी व अंग्रेजी शराब बरामद की है. इस दौरान दो आरोपितों को गिरफ्तार कर बाइक भी जब्त कर ली गयी है. थानाध्यक्ष दर्पण सुमन ने बताया कि पुलिस कोन्हवा मोड़ के पास वाहन जांच कर रही थी. इसी क्रम में एक संदिग्ध बाइक की तलाशी ली गयी, जिसमें छिपाकर रखी गयी 186 बोतल देसी व अंग्रेजी शराब मिली. शराब बरामद होते ही पुलिस ने बाइक सवार दोनों युवकों को मौके से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कुचायकोट थाना क्षेत्र के हरदोमठिया गांव निवासी रवि कुमार तथा विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र के गलिमपुर गांव निवासी पंकज कुमार के रूप में की गयी है. पुलिस ने बरामद शराब और बाइक को जब्त कर लिया है. दोनों आरोपितों के विरुद्ध बिहार उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >