गोपालगंज में 24 जून को सिपाही भर्ती परीक्षा, 1761 अभ्यर्थियों के लिए प्रशासन का सख्त इंतजाम

Bihar Police sipahi bharti: गोपालगंज में 24 जून को होने वाली बिहार सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा को लेकर डीएम समीर सौरभ ने समीक्षा बैठक की. दो परीक्षा केंद्रों पर 1,761 अभ्यर्थियों के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं.

गोपालगंज से मनीष राज की रिपोर्ट
Bihar Police sipahi bharti:
सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा को स्वच्छ, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला पदाधिकारी समीर सौरभ की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में परीक्षा की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की गई.

24 जून को दो केंद्रों पर होगी परीक्षा

डीएम ने बताया कि 24 जून 2026 को जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. पहली पाली सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक होगी. परीक्षा में कुल 1,761 अभ्यर्थी शामिल होंगे.

सुबह 9 बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश

जिला पदाधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र में प्रवेश सुबह 8:00 बजे से 9:00 बजे तक ही होगा. निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी.

सीसीटीवी, जैमर और वीडियोग्राफी के निर्देश

डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, नेटवर्क जैमर, निर्बाध बिजली, पेयजल, शौचालय तथा संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. उन्होंने कहा कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

सांकेतिक तस्वीर

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सभी अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा. मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस सहित सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे. अधिकारियों को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और कदाचारमुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.

इसे भी पढ़ें: बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा कल: हाजीपुर के 12 सेंटरों पर कड़े इंतजाम, जानें रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी नियम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Pandey

विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने ​बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. ​बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. ​जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >