फुलवरिया : श्रीपुर ओपी क्षेत्र के मिश्र बतरहां बाजार में रविवार को रेडीमेड कपड़े की एक दुकान का शटर तोड़ कर कपड़े समेत लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली गयी. यह रविवार की रात उस समय हुई जब श्रीपुर ओपी क्षेत्र के मजिरवां खुर्द गांव निवासी व कपड़ा व्यवसायी ओमप्रकाश कुंवर अपनी दुकान बंद कर अपने घर चले गये. कपड़ा व्यवसायी रोज की भांति रविवार को भी रात में देखने के लिए अपनी दुकान पर तीन-चार दफा पहुंचे.
मिश्र बतरहां बाजार में रेडीमेड कपड़े की दुकान में चोरी

मिश्र बतरहां बाजार में रेडीमेड कपड़े की दुकान में चोरी
Copied link
फुलवरिया : श्रीपुर ओपी क्षेत्र के मिश्र बतरहां बाजार में रविवार को रेडीमेड कपड़े की एक दुकान का शटर तोड़ कर कपड़े समेत लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली गयी. यह रविवार की रात उस समय हुई जब श्रीपुर ओपी क्षेत्र के मजिरवां खुर्द गांव निवासी व कपड़ा व्यवसायी ओमप्रकाश कुंवर अपनी दुकान बंद […]
एक दफा उन्हें दुकान के सामने दो व्यक्ति खड़े दिखे, जो उन्हें देख भाग निकले. शंका होने पर दुकान खोल कर देखा गया, तो जैकेट, महिला सूट, टी-शर्ट तथा जिंस कपड़े समेत लाखों रुपये के सामान की चोरी कर ली गयी थी. व्यवसायी ने थाने में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल ��ें जुटी है.