गोपालगंज : जेल में कैदियों का उपद्रव, सिपाही को पीटा

गोपालगंज : चनावे जेल में पिछले 18 अगस्त को सजायाफ्ता कैदी वीरेंद्र यादव की मौत के बाद कैदियों ने उपद्रव किया. उपद्रव की सूचना पाकर कैदियों को समझाने व शांत कराने पहुंचे सिपाही प्रमोद कुमार बिंद पर नाराज कैदियों ने जानलेवा हमला कर दिया. इस दौरान कैदियों ने सिपाही की हत्या करने की कोशिश भी […]

गोपालगंज : चनावे जेल में पिछले 18 अगस्त को सजायाफ्ता कैदी वीरेंद्र यादव की मौत के बाद कैदियों ने उपद्रव किया. उपद्रव की सूचना पाकर कैदियों को समझाने व शांत कराने पहुंचे सिपाही प्रमोद कुमार बिंद पर नाराज कैदियों ने जानलेवा हमला कर दिया.
इस दौरान कैदियों ने सिपाही की हत्या करने की कोशिश भी की, लेकिन शोर मचाने पर कक्षपाल समेत अन्य साथियों ने मौके पर पहुंचकर जान बचायी.घायल सिपाही के बयान पर थावे थाने में नौ कैदियों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. जेल में कैदियों की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >