गोपालगंज जेल से कैदी फरार, चार सस्पेंड

जेलर पर कार्रवाई की अनुशंसा थावे (गोपालगंज) : चनावे स्थित गोपालगंज जेल में मंगलवार की आधी रात को सीसीटीवी के तार के सहारे टावर पर चढ़ कर एक कैदी फरार हो गया. फरार कैदी विशंभरपुर थाने के सलेहपुर निवासी लालबाबू सिंह का पुत्र राहुल कुमार सिंह है. जानकारी मिलते ही डीएम अनिमेष कुमार पराशर व […]

जेलर पर कार्रवाई की अनुशंसा

थावे (गोपालगंज) : चनावे स्थित गोपालगंज जेल में मंगलवार की आधी रात को सीसीटीवी के तार के सहारे टावर पर चढ़ कर एक कैदी फरार हो गया. फरार कैदी विशंभरपुर थाने के सलेहपुर निवासी लालबाबू सिंह का पुत्र राहुल कुमार सिंह है.

जानकारी मिलते ही डीएम अनिमेष कुमार पराशर व एसपी राशिद जमां के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने मामले की जांच की. इसके बाद दो कक्षपालों व होमगार्ड के दो जवानों को निलंबित कर दिया गया.

घटना की रिपोर्ट कारा महानिरीक्षक को भेजी गयी है. जेलर पर भी कार्रवाई की अनुशंसा की गयी है. जेल सूत्रों ने बताया कि मंगलवार की रात खाना खाने के बाद रात के लगभग एक बजे जेल के खंड तीन के वार्ड चार में रह रहे गोपालपुर थाने के बाइक चोरी के मामले में बंद राहुल सिंह पुराने सीसीटीवी कैमरे के लिए बनाये गये पोल पर तार के सहारे 35 फुट ऊंची दीवार पर चढ़ कूदकर भाग निकला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >