धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

हथुआ : निंबार्क संप्रदाय द्वारा भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा गुरुवार को हथुआ में धूमधाम से निकाली गयी. बड़ी संख्या में श्रद्धालु रथयात्रा में शामिल हुए. हथुआ के गोपाल मंदिर, पूरब मिठया, पश्चिम मिठया व रामनगर कोयलादेवा से भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा विशाल रथों पर सवार होकर निकली. गोपाल मंदिर परिसर में हथुआ राज के महाराज […]

हथुआ : निंबार्क संप्रदाय द्वारा भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा गुरुवार को हथुआ में धूमधाम से निकाली गयी. बड़ी संख्या में श्रद्धालु रथयात्रा में शामिल हुए. हथुआ के गोपाल मंदिर, पूरब मिठया, पश्चिम मिठया व रामनगर कोयलादेवा से भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा विशाल रथों पर सवार होकर निकली. गोपाल मंदिर परिसर में हथुआ राज के महाराज बहादुर मृगेंद्र प्रताप साही ने सैकड़ों श्रद्धालुओं व बैंड बाजे के साथ रथ के रस्से को खींच कर रथयात्रा को रवाना किया. श्रद्धालुओं की जयघोष के साथ रथयात्रा हथुआ बाजार का भ्रमण करते हुए मुख्य आयोजन स्थल हथुआ महावीर स्थान पर पहुंची.

वहां श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया. पूजन का नेतृत्व गोपाल मंदिर के मुख्य पुजारी आशुतोष तिवारी, विद्यानंद उपाध्याय ने किया. इसमें मथुरा व हरिद्वार से आये साधु-संतों ने भी भाग लिया. रात्रि में गोपाल मंदिर परिसर में जागरण कार्यक्रम किया गया. रथयात्रा निकालने की परंपरा स्व महाराज बहादुर राजेंद्र प्रताप साही की मां द्वारा शुरू की गयी थी. व्यवस्था में हथुआ राज के इस्टेट ऑफिसर एसएन शाही, इंपीरियल के निदेशक संजय कुंवर, अतुल राय, प्रशांत, मनीष तिवारी, संजय ठाकुर, ओमप्रकाश, रविकांत, उपेंद्र शर्मा आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >