गोपालगंज : 19 वर्षीय युवक की चाकू मार कर हत्या, मचा बवाल, एनएच 85 जाम

गोपालगंज : नगर थाना क्षेत्र के गोसाईं टोला के जगमोहन पड़ित के 19 वर्षीय पुत्र वीरू कुमार की बीती रात बारह बजे शहर के राजेन्द्र बस स्टैंड के समीप चाकू मार कर हत्या कर दी गयी. मृतक युवक अपने घर से पटना शादी समारोह में शामिल होने के लिए बस स्टैंड में बस पकड़ने जा […]

गोपालगंज : नगर थाना क्षेत्र के गोसाईं टोला के जगमोहन पड़ित के 19 वर्षीय पुत्र वीरू कुमार की बीती रात बारह बजे शहर के राजेन्द्र बस स्टैंड के समीप चाकू मार कर हत्या कर दी गयी. मृतक युवक अपने घर से पटना शादी समारोह में शामिल होने के लिए बस स्टैंड में बस पकड़ने जा रहा था.

अचानक बस स्टैंड के समीप ही कुछ अज्ञात युवकों द्वारा चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया. बाद में कुछ लोग इसे उठाकर सदर अस्पताल ले गये जहां काफी देर बाद इलाज शुरू हुआ. इलाज में विलंब के के कारण युवक की मौत हो गयी.

मौत के बाद आज गुरुवार की सुबह चार बजे मृत युवक के शव को एनएच 85 पर रख कर परिजन व मुहल्ले के लोगों एनएच को जाम कर दिया व प्रदर्शन कर रहे है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >