छेड़खानी का विरोध करने पर ननद-भाभी को चाकू घोंपा

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज में विजयीपुर के हंकारपुर गांव में अपने एक रिश्तेदार के घर जा रही ननद वभाभी को चाकू मारकर घायल कर दिया गया. इस मामले में पुलिस घायलों का बयान दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. बताया जाता है कि ननद भाभी एक रिश्तेदार के यहां […]

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज में विजयीपुर के हंकारपुर गांव में अपने एक रिश्तेदार के घर जा रही ननद वभाभी को चाकू मारकर घायल कर दिया गया. इस मामले में पुलिस घायलों का बयान दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

बताया जाता है कि ननद भाभी एक रिश्तेदार के यहां जा रही थी कि रास्ते में मदन राय के चिमनी के पास कठैया पुल पर एक व्यक्ति ने जबरन लड़की का हाथ पकड़ कर अपनी गाड़ी में बैठा कर छेड़खानी करने लगा. इसका विरोध करने पर उसने लड़की और उसके भौजाई को चाकू मारकर घायल कर दिया. शोर मचाने पर जब तक आसपास के लोग इकट्ठा होते, वह गाड़ी लेकर भाग गया.

इस घटना को लेकर घायल लड़की ने स्थानीय थाना विजयीपुर में बनकटा गांव के अनिल सिंह के विरोध छेड़खानी करने व चाकू से जानलेवा हमला करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >