लुटेरों ने दवा व्यवसायी को इंजेक्शन देकर बाइक लूटी

गोपालगंज : शहर के दवा व्यवसायी को हाईवे पर सक्रिय लुटेरों ने अपना शिकार बना लिया. अपराधियों ने यूपी से आ रहे व्यवसायी से पहले लिफ्ट मांगी, फिर नशीला इंजेक्शन देकर बुलेट बाइक लूट ली. पीड़ित व्यवसायी को बेहोशी की हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. व्यवसायी की पहचान हनुमानगढ़ी निवासी प्रशांत कुमार […]

गोपालगंज : शहर के दवा व्यवसायी को हाईवे पर सक्रिय लुटेरों ने अपना शिकार बना लिया. अपराधियों ने यूपी से आ रहे व्यवसायी से पहले लिफ्ट मांगी, फिर नशीला इंजेक्शन देकर बुलेट बाइक लूट ली. पीड़ित व्यवसायी को बेहोशी की हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. व्यवसायी की पहचान हनुमानगढ़ी निवासी प्रशांत कुमार मिश्रा (38 वर्ष) के रूप में की गयी. परिजनों ने बताया कि प्रशांत मिश्रा किसी काम से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर गये थे. वहां से रात में अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से घर आ रहे थे.

इस बीच कुशीनगर जिले के कसेया के कुछ दूर पहले एनएच 28 किनारे खड़े एक युवक ने इनसे लिफ्ट मांगी. युवक को रात में अकेले खड़े देख व्यवसायी ने उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया. कसेया पहुंचने पर युवक बाइक रुकवा को उतर गया. कसेया में पहले से मौजूद युवकों ने व्यवसायी को मारना-पीटना शुरू कर दिया. मारपीट कर घायल करने के बाद उन्हें नशे का इंजेक्शन लगाने के बाद बाइक लूट ली. सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़े व्यवसायी के पास मिले परिचय पत्र के आधार पर स्थानीय पुलिस ने इस घटना की सूचना परिजनों को दी. मौके पर पहुंचे परिजन घायल व्यवसायी को अपने साथ ले आकर उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया. व्यवसायी की हालत गंभीर बनी हुई है.

लिफ्ट मांगकर युवतियों ने लूटी थी बाइक
हाईवे पर लिफ्ट मांगकर लूटपाट करने का कोई पहला मामला नहीं है. पांच माह पूर्व सासामुसा के पान दुकानदार से एक युवती ने लिफ्ट मांगकर बाईक लूट ली थी. इसके पूर्व डाकघर चौक के पास दो युवतियों ने बाइक पर लिफ्ट मांगकर नशे की गोली खिलाकर मोबाइल और उसका सारा सामान लूट लिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >