नोएडा में पत्नी की हत्या के आरोप में बिहार का रहने वाला पति गिरफ्तार

नोएडा : यहां थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के हरौला रोड पर चार अगस्त को पत्नी की चाकू मारकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया. नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि चार अगस्त की दोपहर को हरौला चौराहे पर राजू नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी रूबी की चाकू […]

नोएडा : यहां थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के हरौला रोड पर चार अगस्त को पत्नी की चाकू मारकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया. नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि चार अगस्त की दोपहर को हरौला चौराहे पर राजू नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी रूबी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच कर रही थाना सेक्टर 20 पुलिस ने आरोपी को सेक्टर 5 के पास से गिरफ्तार किया है. एसपी ने बताया कि पकड़े गये आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू पुलिस ने बरामद कर लिया है. वह मूल रूप से बिहार के गोपालगंज जिले का रहने वाला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >