Gopalganj News: युवक ने पेड़ से लटक कर दी जान, दो साल पहले मां ने भी की थी खुदकुशी

Gopalganj News: जिले के भोरे थानाक्षेत्र में एक 28 साल के युवक ने पेड़ से लटककर जान दे दी है. छठ पूजा में शामिल होने के लिए डेढ़ महीने पहले दीदी के घर आया था मृतक. दो साल पहले मृतक की मां ने भी खुदकुशी की थी.

Gopalganj News: गोपालगंज के भोरे थानाक्षेत्र के नरेंद्र डूमर गांव स्थित नहर के पास एक 28 साल के युवक ने पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. आसपास के लोगों ने जब पेड़ से शव को लटकता देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया. इसके बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक की पहचान विजयीपुर थानाक्षेत्र के कवलाचक गांव निवासी सुदामा चौहान के 28 साल के बेटे छोटू कुमार के रूप में की गई है.

छठ पूजा में आया था दीदी के घर

घटना को लेकर बताया गया कि मृतक डेढ़ महीने पहले छठ पूजा में शामिल होने के लिए अपनी दीदी के घर आया था. इस बीच गुरुवार को खाना खाकर सोने चला गया. जब घर के सभी लोग सो गए तो रात में निकला और पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. सुबह में घर न होने की वजह से उसकी दीदी समेत कई लोगों ने खोजबीन शुरू की. कुछ महिलाएं सुबह खेत की तरफ जा रही थी तभी देखा कि युवक का शव पेड़ से लटका हुआ है. इस बात की जानकारी लोगों ने उसके परिजन को दी. स्थानीय लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गई. जब मौके पर पुलिस पहुंची तो शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. बताया जा रहा है कि मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था. दो साल पहले मां ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी. 

यह भी पढ़ें: Bihar News: ड्राइवरों का बनेगा यूनिक आईडी कार्ड, मिलेगा पेंशन, बीमा और अन्य सुविधाओं का लाभ

थानाध्यक्ष का बयान

मामले को लेकर भोरे थानाध्यक्ष दीपिका रंजन ने बताया कि एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है. शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >