ट्रेन के दरवाजे पर बैठना पड़ा भारी, प्लेटफॉर्म से टकराकर युवक घायल; RPF ने पहुंचाया अस्पताल

ट्रेन संख्या 12875 में दरवाजे पर बैठे युवक का पैर प्लेटफॉर्म से टकराने के कारण गंभीर चोट आई. आरपीएफ की त्वरित कार्रवाई से घायल यात्री को तुरंत चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई और अस्पताल में भर्ती कराया गया.

ट्रेन संख्या 12875 'पुरी-आनंद विहार एक्सप्रेस' में शनिवार को यात्रा के दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हालांकि, आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) की टीम की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से समय रहते घायल यात्री को चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई.

दरवाजे पर बैठने के दौरान हुआ हादसा

घायल युवक की पहचान रोहतास जिले के संझौली थाना क्षेत्र के खेतलपुर गांव निवासी लालू कुमार के रूप में की गई है. आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि वह बोकारो स्टील सिटी से अनुग्रह नारायण रोड तक सामान्य टिकट पर यात्रा कर रहे थे.

पूछताछ में घायल युवक ने बताया कि परसाबाद स्टेशन के पास जनरल कोच के दरवाजे पर बैठे रहने के दौरान उनका पैर अचानक प्लेटफॉर्म से टकरा गया, जिससे उनके पैर में गंभीर चोट आई और वे बुरी तरह घायल हो गए.

आरपीएफ ने दिखाई तत्परता, अस्पताल में कराया भर्ती

जैसे ही ट्रेन कोडरमा स्टेशन पर पहुंची, पूर्व सूचना के आधार पर आरपीएफ के आरक्षी धनशेखर कुमार और प्रधान आरक्षी विमल कुमार गुप्ता ने तुरंत एक्शन लेते हुए घायल यात्री को ट्रेन से उतारा और प्राथमिक मदद पहुंचाई.

आरपीएफ जवानों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत स्टेशन मास्टर, रेलवे अस्पताल और 108 एंबुलेंस सेवा को इसकी सूचना दी. प्राथमिक जांच के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया.

घटना की सूचना मिलते ही उनके पिता वीरेंद्र सिंह भी अस्पताल पहुंच गए. चिकित्सकों की सलाह और देखरेख के बाद वे अपने बेटे को बेहतर इलाज के लिए अपने साथ लेकर रवाना हो गए. आरपीएफ की इस त्वरित मानवीय सहायता की हर तरफ सराहना हो रही है.

Also Read : गया जी : नीट पेपर लीक के विरोध में जीटी रोड पर छात्रों का प्रदर्शन, लगा लंबा जाम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >