नदी में स्नान करने गये युवक की डूबने से मौत

निलांजन नदी में प्रखंड के नयन सागर गांव का गौतम विश्वकर्मा (24 वर्ष) शुक्रवार को स्नान करने गया, जिसके साथ दो अन्य युवक भी थे.

डोभी. निलांजन नदी में प्रखंड के नयन सागर गांव का गौतम विश्वकर्मा (24 वर्ष) शुक्रवार को स्नान करने गया, जिसके साथ दो अन्य युवक भी थे. तीनों युवक नदी में स्नान करने उतरे और पानी के तेज बहाव में तीनों बह गये. नदी से दो बाहर निकल गये, परंतु गौतम नही निकल सका. इसके बाद लोगों ने हल्ला मचाया. काफी खोजबीन के बाद गौतम का पता नहीं चल सका है. प्रशासन कैंप कर रखा था. स्वजन परेशान हैं. युवक के डूबने की आशंका लगायी जा रही है. इसके तहत शनिवार को एसडीआरएफ की टीम नदी में उतरी व काफी मशक्कत के बाद 24 वर्षीय गौतम विश्वकर्मा का शव 24 घंटे के बाद निलांजना नदी से निकाला गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेजा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >