गया-डोभी फोरलेन कार हादसे में रांची के प्रियांशु प्रजापति की मौत, जिंदा जले तीसरे युवक की भी हुई पहचान

Bodh Gaya car Accident : बोधगया में हुए भीषण सड़क हादसे में कार में आग लगने से जान गंवाने वाले तीसरे युवक की पहचान हो गई है. रांची निवासी प्रियांशु प्रजापति की शिनाख्त के बाद परिजनों ने शव अवशेष अपने साथ ले गए.

Bodh Gaya car Accident Update: बोधगया थाना क्षेत्र के सिजुआ मोड़ के पास हुए भीषण सड़क हादसे में कार में आग लगने से जान गंवाने वाले तीसरे युवक की पहचान हो गई है. मृतक की पहचान रांची निवासी प्रियांशु प्रजापति के रूप में हुई है.

तीसरे मृतक की हुई पहचान

डोभी-पटना फोरलेन पर बोधगया थाना क्षेत्र के सिजुआ मोड़ के पास बुधवार देर रात ट्रक से टक्कर के बाद कार में आग लगने की घटना में मृत तीसरे युवक की पहचान रांची निवासी प्रियांशु प्रजापति के रूप में हुई है.

परिजन मगध मेडिकल पहुंचे

जानकारी के अनुसार, प्रियांशु के परिजन राजेंद्र प्रजापति रविवार को मगध मेडिकल अस्पताल पहुंचे. आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद वे लगभग पूरी तरह से जले शव के अवशेष अपने साथ ले गए.

पहले हो चुकी थी दो अन्य युवकों की पहचान

इस हादसे में इससे पहले रांची निवासी आयुष्मान कुमार की पहचान हो चुकी थी. वहीं वैशाली निवासी ऋषभ, जो दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए थे, उनकी इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई थी.

रांची के राजा हाता क्षेत्र का था निवासी

बताया गया कि प्रियांशु प्रजापति रांची के संस्कृत कॉलेज के पास स्थित राजा हाता क्षेत्र का रहने वाला था. हादसे के बाद उसकी पहचान में समय लगा, क्योंकि कार में आग लगने से शव बुरी तरह झुलस गया था.

Also Read : मगध विश्वविद्यालय में 27-28 जुलाई को लगेगा शिकायत निवारण शिविर, रिटायर्ड और मौजूदा कर्मियों को मिलेगा सालों से रुका हुआ पेंडिंग पेमेंट

संबंधित खबर : गया-डोभी फोरलेन पर हादसा : दो दोस्तों के साथ तीन दिन पहले कार से निकला था ऋषभ, पटना में चल रहा इलाज

डोभी-पटना फोरलेन हादसे में खुलासा : एक ट्रक ने की रॉन्ग साइड एंट्री, बन गया चार युवकों की मौत की वजह


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kalendra pratap singh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >