Bihar Crime: खैनी न देना किरायेदार को पड़ा महंगा, मकान मालिक ने पीट-पीटकर मार डाला

Bihar Crime: गया में बुधवार की देर शाम मकान मालिक ने खैनी नहीं देने पर गुस्से में किरायेदार को आंगन में ईंट से कूच-कूच कर मार डाला. मृतक की पहचान राजू सिन्हा उर्फ टेनी के रूप में की गयी है.

Bihar Crime: गया जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भुसुंडा बालापर मुहल्ले में बुधवार की देर शाम मकान मालिक ने खैनी नहीं देने पर गुस्से में किरायेदार को आंगन में ईंट से कूच-कूच कर मार डाला. मृतक की पहचान रामचंद्र प्रसाद सिन्हा के 35 वर्षीय पुत्र राजू सिन्हा उर्फ टेनी के रूप में की गयी है. स्थानीय थाने की पुलिस ने घटना के बाद त्वरित करवाई करते हुए आरोपित डब्लू मिस्त्री उर्फ पगला को घटनास्थल से पांच किलोमीटर दूर मंझौली गांव के समीप से गिरफ्तार कर लिया.

हलवाई का काम करता था राजू

जानकारी के अनुसार, मृतक राजू सिन्हा उर्फ टेनी शादी-विवाह के मौके पर हलवाई का काम करता था. वह मूल रूप से गया शहर के ब्रह्मणी घाट का रहनेवाला था. इधर छापेमारी के क्रम में आरोपित डब्लू मिस्त्री उर्फ पगला को मंझौली गांव के समीप से गिरफ्तार कर लिया गया. डीएसपी सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि विवाद का कारण मकान मालिक को खैनी नहीं देना और उसे भला बुरा बोल देना था.

Also Read: सरकारी स्कूलों के लिए शिक्षा विभाग ने बदला नियम, हर क्लास में अब इतने शिक्षक जरूरी

आरा में सड़क हादसे में दो की मौत

आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर चरपोखरी थाना क्षेत्र के सेमरांव एवं देवढ़ी मोड़ के बीच बुधवार की सुबह वाहन ने बाइक सवार चौकीदार पुत्र समेत दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में दोनों की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार मृतक पीरो थाना क्षेत्र के संभल टोला गांव निवासी कृष्णा साह सह चौकीदार का 21 वर्षीय पुत्र अनिल साह है. जबकि दूसरा भी उसी गांव के निवासी दूधेश्वर चौधरी का 22 वर्षीय पुत्र नंदन कुमार है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >