सीयूएसबी में विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह का शुभारंभ

सीयूएसबी में विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह का शुभारंभ

वरीय संवाददाता, गया जी. सीयूएसबी के मनोवैज्ञानिक विज्ञान विभाग, छात्र परामर्श और कल्याण केंद्र के सहयोग से विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह मना रहा है. कुलपति प्रो कामेश्वर नाथ सिंह के संरक्षण में मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह का औपचारिक शुभारंभ फ्लैश मॉब, कर्टेन रेजर और नुक्कड़ नाटक आदि कार्यक्रमों के साथ हुआ. पीआरओ मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के उद्घाटन समारोह में कार्यक्रम संयोजक डॉ मंगलेश कुमार मंगलम, समन्वयक डॉ चेतना जायसवाल, सह-समन्वयक प्रो धर्मेंद्र कुमार सिंह, डॉ दास अंबिका भारती, डॉ सुदर्शन बेहरा, डॉ अंकिता कुमारी, लेफ्टिनेंट (डॉ) प्रज्ञा गुप्ता व अन्य बड़ी संख्या में छात्रों के साथ शामिल हुए. विभागाध्यक्ष डॉ मंगलेश कुमार मंगलम ने बताया कि हर साल 10 अक्तूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के रूप में मनाया जाता है. डब्ल्यूएचओ ने इस वर्ष के लिए सेवाओं तक पहुंच-आपदाओं और आपात स्थितियों में मानसिक स्वास्थ्य को थीम घोषित किया है. मानसिक स्वास्थ्य सभी के लिए जरूरी कार्यक्रम संयोजक डॉ चेतना जायसवाल ने कहा कि कर्टेन रेजर- समुत्थान-2025 राइज अप एंड थ्राइव का मुख्य उद्देश्य इस बात पर जोर देना था कि मानसिक स्वास्थ्य सभी के लिए उपलब्ध होना चाहिए. यहां तक कि सबसे कठिन समय में भी और विपरीत परिस्थितियों में सामूहिक शक्ति, करुणा और सामुदायिक लचीलेपन को बढ़ावा देना चाहिए. पोस्टर-मेकिंग प्रतियोगिता का समन्वयन डॉ दास अंबिका भारती और लेफ्टिनेंट (डॉ) प्रज्ञा गुप्ता ने किया. इस अवसर पर छात्रों की ओर से डब्ल्यूएचओ के इस वर्ष के थीम पर आधारित मानसिक स्वास्थ्य पर केंद्रित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया. डॉ जायसवाल ने बताया कि विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के अंतर्गत व्याख्यान एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे तथा अंतिम दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत करने के साथ समापन होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kalendra pratap singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >