जीवन की चुनौतियों का सामना हिम्मत से करना चाहिए

छात्राओं ने भावपूर्ण लघु नाटिका के माध्यम से दिया संदेश

जीबीएम कॉलेज में आत्महत्या की रोकथाम पर कार्यशाला आयोजित

छात्राओं ने भावपूर्ण लघु नाटिका के माध्यम से दिया संदेश

संवाददाता, गया जी. गौतम बुद्ध महिला कॉलेज गया में मनोविज्ञान विभाग द्वारा “विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस ” के तहत आयोजित कार्यशाला के दूसरे दिन ”क्रियेटिंग होप थ्रू ऐक्शन” विषय पर विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया. प्राचार्य डॉ सीमा पटेल, डॉ मीनाक्षी, डॉ शगुफ्ता अंसारी, डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी, डॉ जया चौधरी, डॉ प्रियंका कुमारी, डॉ प्यारे मांझी, प्रीति शेखर, डॉ शुचि सिन्हा, डॉ प्रमिला कुमारी एवं डॉ सीता ने कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यक्रम का संचालन मनोविज्ञान विभाग की छात्राओं ने किया. छात्रा प्रियंका, वैष्णवी, हर्षिता, लक्ष्मी, काजल, श्वेता एवं खुशी ने स्वागत गीत व लघु नाटिका की भावपूर्ण प्रस्तुति द्वारा आत्महत्या न करने का संदेश दिया. कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ सीमा पटेल ने कहा कि हमें विपरीत परिस्थितियों व जीवन की चुनौतियों का सामना हिम्मत के साथ करना चाहिए. उन्होंने छात्राओं को उलझन की स्थिति में टीचर्स से भी परामर्श तथा सहायता लेने की बात कही. छात्राओं द्वारा प्रस्तुत लघुनाटिका की प्रशंसा करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी को शुभकामनाएं दीं. वहीं एमयू से आमंत्रित वक्ता डॉ मीनाक्षी ने विषय पर बिंदुवार अपने विचार रखते हुए कॉलेज की छात्राओं द्वारा लघुनाटिका की प्रस्तुति को सराहनीय बताया. प्रश्नोत्तरी सत्र में उन्होंने छात्राओं के उलझनों का समाधान बताया. धन्यवाद ज्ञापन डॉ शुचि सिन्हा ने किया. कार्यक्रम में डॉ सहदेब बाउरी, डॉ अफशां सुरैया, डॉ पूजा, डॉ रुखसाना परवीन, डॉ बनीता कुमारी, डॉ कृति सिंह आनंद, डॉ अनामिका कुमारी, डॉ आशुतोश कुमार पांडेय, डॉ नुद्रतुन निसां, डॉ अफशां नाहिद, डॉ शबाना परवीन हुसैन, डॉ फातिमा, डॉ विजेता लाल, डॉ सुरबाला कृष्णा, डॉ सुनीता कुमारी, डॉ फातिमा, डॉ दीपिका व अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: HARIBANSH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >