गया जी : इमामगंज में सड़क पार कर रही महिला को स्कॉर्पियो ने रौंदा, हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Gaya Ji Road Accident : गया जी जिले के इमामगंज में एक हृदयविदारक सड़क हादसे में 60 वर्षीय महिला भुनेश्री देवी की मौत हो गई. इलाज के बाद सड़क पार करते समय तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Gaya Ji Road Accident : गया जी जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के झिकटिया में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान 60 वर्षीय भुनेश्री देवी, पति परमेश्वर पासवान, निवासी हरिनी खजुहाहा, थाना मैगरा के रूप में हुई है.

बताया जाता है कि भुनेश्री देवी अपने पैर में आई मोच का इलाज कराने झिकटिया आई थीं. इलाज के बाद जब वह सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया.

पुलिस द्वारा अस्पताल ले जाने और चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित करने की प्रक्रिया

घटना की सूचना मिलते ही इमामगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को तत्काल इमामगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजना

इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया भेज दिया. इमामगंज थाना के एसआई नौशाद खान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है.

Also Read : डेहरी EO डॉ. विमल कुमार हत्याकांड : पत्नी ने ड्राइवर के खिलाफ दर्ज कराई FIR, गांव के लोगों ने की कार्रवाई की मांग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >