नीट : गया में 11 केंद्रों पर हुई परीक्षा, बोले परीक्षार्थी-फिजिक्स ने उलझाया

गया में 11 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा हुई

गया़ गया में 11 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी–2025) राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की गयी. परीक्षा के लिए केंद्रीय विद्यालय नंबर वन, केंद्रीय विद्यालय नंबर दो, गया कॉलेज, गया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज ब्लॉक ए एवं ब्लॉक बी, गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, गया कॉलेज नीतीश हाल व साइंस ब्लॉक, गया कॉलेज सीवी रमन, गया कॉलेज आइटी व कॉमर्स ब्लॉक, जगजीवन कॉलेज में केंद्र बनाये गये थे. परीक्षा में कुल 6529 परीक्षार्थियों के लिए व्यवस्था की गयी थी. परीक्षा के सफल संचालन को लेकर 26 मजिस्ट्रेट व 13 महिला स्टैटिक मजिस्ट्रेट के अलावा सात की संख्या में गश्ती दल मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारियों को लगाया गया. सभी परीक्षा केंद्रों को चार जोन में बांटते हुए चार जोनल मजिस्ट्रेट उड़नदस्ता दल की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा अवधि में जैमर की व्यवस्था रखी गयी. गया कॉलेज सेंटर पर परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि फिजिक्स पेपर के कुछ प्रश्नों ने उलझाया. अन्य विषयों के प्रश्न ठीक थे. वहीं गया कॉलेज गया सेंटर पर कंफ्यूजन में गया इंजीनियरिंग कॉलेज गया के सेंटर के कुछ परीक्षार्थी पहुंच गये थे. जो समय रहते अपने सेंटर पर गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PANCHDEV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >