गया जी : घर में घुसकर घुरियावां मुखिया पर हमला, मारपीट कर सोने का लॉकेट ले गए बदमाश

गया जी के वजीरगंज प्रखंड की घुरियावां पंचायत के मुखिया प्रकाश चौधरी पर शुक्रवार देर रात बदमाशों ने उनके घर में घुसकर हमला किया. इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनका इलाज चल रहा है.

गया जी के वजीरगंज प्रखंड की घुरियावां पंचायत के मुखिया प्रकाश चौधरी पर शुक्रवार की देर रात बदमाशों ने उनके घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. उनका इलाज मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के इमरजेंसी स्थित सर्जरी वार्ड में चल रहा है.

घटना के संबंध में पीड़ित मुखिया प्रकाश चौधरी ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब नौ बजे वे अपने परिजनों के साथ घर के अंदर बैठे हुए थे. उसी दौरान चार-पांच की संख्या में आए बदमाशों ने अचानक घर में घुसकर उन पर हमला बोल दिया.

बदमाशों की मारपीट में मुखिया के चेहरे और नाक पर गंभीर चोटें आई हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि हमला करने के बाद जाते-जाते बदमाश उनके गले से सोने का लॉकेट भी छीनकर ले गए.

पहले भी हो चुका है हमला, 4-5 लोगों पर नामजद शिकायत

मुखिया प्रकाश चौधरी ने बताया कि इससे पहले भी उन पर कई बार जानलेवा हमले हो चुके हैं. इस बार की घटना को लेकर पुलिस को चार-पांच स्थानीय लोगों के खिलाफ नामजद आवेदन दिया गया है.

इधर, मगध मेडिकल अस्पताल में उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि मुखिया को आवश्यक चिकित्सीय सुविधा दी जा रही है और फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर है. वहीं, पुलिस शिकायत दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है.

Also Read : गया जी : नीट पेपर लीक के विरोध में जीटी रोड पर छात्रों का प्रदर्शन, लगा लंबा जाम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jitendra Mishra

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >