गया जी : वजीरगंज में 22 दिव्यांगजनों को मिली बैटरी वाली ट्राई साइकिल, हेलमेट देकर विधायक ने दिखाई हरी झंडी

गया जी के वजीरगंज प्रखंड मुख्यालय में संबल योजना के तहत 22 दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिलें वितरित की गईं. विधायक वीरेंद्र सिंह ने लाभार्थियों को हेलमेट और अन्य सामग्री प्रदान की और उन्हें रवाना किया.

गया जी के वजीरगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्राईसेम भवन के सभागार भवन में सोमवार को संबल योजना के तहत दिव्यांगजनों के बीच बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. योजना के तहत चयनित 25 लाभार्थियों में से 22 उपस्थित दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई.

साइकिल मिलने के बाद लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली. विधायक वीरेंद्र सिंह ने लाभार्थियों को हेलमेट एवं अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की तथा हरी झंडी दिखाकर उन्हें अपने घर के लिए रवाना किया.

विधायक का संबोधन

इस अवसर पर विधायक वीरेंद्र सिंह ने कहा कि दिव्यांगजन भी समाज का अभिन्न अंग हैं. उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और उनकी क्षमता के अनुरूप आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं.

दिव्यांगजनों को मिली बैटरी वाली ट्राई साइकिल

योजना की जानकारी

प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर सिंह ने बताया कि संबल योजना के तहत पात्र दिव्यांगजन ऑनलाइन आवेदन कर तीन पहिया बैटरी चालित ट्राई साइकिल निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि चयनित लाभार्थियों में जिन लोगों को किसी कारणवश साइकिल नहीं मिल सकी है, वे योजना की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन और सुधार प्रक्रिया

प्रशासन ने बताया कि आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर उसका निराकरण कराया जाएगा, ताकि पात्र लाभार्थियों को भी योजना का लाभ मिल सके.

उपस्थित गणमान्य

कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख फुलवा देवी, प्रगति दिव्यांग जन सेवा समिति की संयुक्त सचिव उत्तमा कुमारी, सीओ प्रकाश कुमार, समाजसेवी अर्जुन प्रसाद समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमरेंद्र कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >