गया जी : मानपुर वार्ड 49 में स्ट्रीट लाइट और टूटे विद्युत पोल की समस्या हुई दूर, अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई से बहाल हुई बिजली

मानपुर नगर निगम वार्ड 49 में वर्षों से बंद स्ट्रीट लाइटों और टूटे विद्युत पोलों की समस्या को अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई कर हल किया है. पंपू पर चौराहा से गोरैया बाबा तक प्रकाश व्यवस्था बहाल कर दी गई है. गुद्दर पांडे लेन में भी टूटे विद्युत पोल को ठीक कर विद्युत आपूर्ति पूर्ववत् चालू की गई है.

Gaya Ji Street Light : मानपुर नगर निगम वार्ड 49 में बंद पड़े स्ट्रीट लाइट और टूटे हुए विद्युत पोल को बदलकर विद्युत व्यवस्था बहाल की गई. सामाजिक कार्यकर्ता सह बुनकर नेता गोपाल पटवा ने बताया कि वार्ड 49 के पंपू पर चौराहा से गोरैया बाबा तक नया एवं पुराना स्ट्रीट लाइट बंद रहने से क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी हो रही थी.

इस मामले में संघ के द्वारा नगर आयुक्त को पत्र दिए जाने के बाद नगर आयुक्त डॉ. गगन ने त्वरित संज्ञान लिया और मेंटेनेंस कराकर प्रकाश व्यवस्था बहाल करवा दी.

टूटे विद्युत पोल को ठीक कर विद्युत आपूर्ति शुरू

वहीं दूसरी तरफ गुद्दर पांडे लेन में पेड़ गिरने से विद्युत पोल टूटने के कारण पिछले एक पखवाड़े से आवागमन बाधित था और तारों के कारण स्पर्शाघात का खतरा बना हुआ था. इस पर कार्यपालक अभियंता साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नया पोल गढ़वाकर विद्युत आपूर्ति पूर्व की स्थिति में बहाल की.

स्थानीय लोगों द्वारा आभार व्यक्त और धन्यवाद

स्थानीय लोगों ने दोनों अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल प्रसाद पटवा को भी धन्यवाद दिया.

Also Read : मोकामा रेल पुल पर एनआई कार्य के कारण सितंबर में बदलेगा ट्रेनों का रूट, गया जी के रास्ते चलेंगी कई ट्रेनें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >