गया जी : नीमचक बथानी में किसानों को सरकारी दर पर मिली खाद, यूरिया ₹266.50 और MOP ₹2100 में वितरण

नीमचक बथानी के किसानों को सरकारी दर पर यूरिया और एमओपी खाद का वितरण किया गया. नरौनी पैक्स और संजय ट्रेडर्स पर किसानों को यूरिया ₹266.50 और एमओपी ₹2100 प्रति पैकेट के हिसाब से मिली. यह सुनिश्चित किया गया कि कोई भी विक्रेता अधिक कीमत न वसूले.

Gaya News : गया जी के नीमचक बथानी प्रखंड क्षेत्र के किसानों को निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खुखड़ी पंचायत एवं नैली पंचायत में स्थित उर्वरक बिक्री केंद्रों पर यूरिया एवं एमओपी खाद का वितरण कराया गया. कृषि समन्वयक की देखरेख में किसानों के बीच सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराया गया.

नरौनी पैक्स और संजय ट्रेडर्स पर हुआ यूरिया व एमओपी खाद का वितरण

जानकारी के अनुसार खुखड़ी पंचायत के नरौनी स्थित पैक्स गोदाम में 21 पैकेट यूरिया तथा सरौजी स्थित संजय ट्रेडर्स में 16 पैकेट यूरिया एवं 10 पैकेट एमओपी किसानों के बीच वितरित कराया गया.

सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर किसानों को उपलब्ध कराया गया उर्वरक

किसानों को यूरिया 266.50 रुपए प्रति पैकेट तथा एमओपी 2100 रुपये प्रति पैकेट के निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध कराया गया.

खाद लेते किसान

अधिक कीमत वसूलने पर कृषि विभाग को सूचना देने की अपील

उर्वरक वितरण के दौरान कृषि समन्वयक ने किसानों से निर्धारित मूल्य पर ही खाद खरीदने तथा अधिक कीमत वसूले जाने की स्थिति में संबंधित विभाग को जानकारी देने की अपील की. खाद मिलने से क्षेत्र के किसानों को खेती-किसानी के कार्य में काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By देवराज पंकज

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >