Gaya News : गया जंक्शन से छह किलो गांजे के साथ यूपी का तस्कर गिरफ्तार

Gaya News : गया रेलवे स्टेशन स्थित छह और सात नंबर प्लेटफॉर्म के अंतिम छोर से गुरुवार को गांजे के साथ एक युवक को आरपीएफ व रेल पुलिस की टीम ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.

गया. गया रेलवे स्टेशन स्थित छह और सात नंबर प्लेटफॉर्म के अंतिम छोर से गुरुवार को गांजे के साथ एक युवक को आरपीएफ व रेल पुलिस की टीम ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. गिरफ्तार युवक की पहचान यूपी के बाराबंकी के डेमा नामक जगह के सचिन कुमार के रूप में की गयी है. गिरफ्तार युवक के पास से 6.286 किलो गांजा पाया गया. गिरफ्तार युवक के खिलाफ गया रेल थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी की जा रही है. हालांकि, देर रात तक पूछताछ जारी थी. गिरफ्तार युवक ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि वह कालेश्वर से गांजा लाया था. वह पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन से गया जंक्शन उतरा था. उसने पटना गंजा पहुंचाने की जिम्मेवारी ली थी. गिरफ्तार युवक ने बताया कि पटना जाने के लिए पैसेंजर ट्रेन का इंतजार कर रहा था. इसी दौरान रेल पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया. इधर, पुलिस निरीक्षक सह रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेनों को सुरक्षित पास कराने को लेकर एक अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान एक युवक पुलिस को देखकर जहां-तहां भाग रहा था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ा और पूछताछ की. पूछताछ के दौरान उसके बैग को जांच की. जांच के दौरान 6.286 किलो गांजा पाया गया. पुलिस ने तुरंत युवक को गिरफ्तार कर थाने लायी और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >