अनियंत्रित वाहन ने 50 गज तक वृद्ध को घसीटा, मौत

शेरघाटी के नयी बाजार स्थित जीटी रोड पर रविवार के सुबह अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

शेरघाटी. शेरघाटी के नयी बाजार स्थित जीटी रोड पर रविवार के सुबह अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान आमस थाना क्षेत्र के हमजापुर निवासी 70 वर्षीय शमी अख्तर के रूप में हुई है. घटना के सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि शमी अख्तर सुबह में रोज हमजापुर से नयी बाजार पैदल चाय पीने आया करते थे. चाय पीकर घर लौटने के दौरान सड़क पार करने वक्त यह हादसा हुआ है. परिजनों ने कहा कि कब और कौन सी गाड़ी ने धक्का मारा, इसकी जानकारी किसी को नहीं है. वृद्ध को करीब 50 गज तक वाहन घसीटा ले गया. इससे उनकी कुचलकर दर्दनाक मौत हो गयी. इधर घटना की जानकारी के बाद परिजन स्तब्ध हैं. उनका कहना है कि सुबह में वह ठीक-ठाक घर से रोज की तरह चाय पीने निकले और नयी बाजार गये थे. इधर घटना की जानकारी के बाद शेरघाटी थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल गया भेज दिया. घटनास्थल पर मौजूद सब इंस्पेक्टर भूलन सिंह यादव ने बताया कि शव देखने के बाद ऐसा प्रतीत होता है कि सड़क पार करने के दौरान वाहन ने वृद्ध को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर हो गयी. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. इधर घटना के बाद मृतक के पुत्र मलका सूफी ने अज्ञात वाहन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >