शेरघाटी में अनियंत्रित मैजिक ने बाइक सवार आलू व्यवसायी को कुचला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

शेरघाटी के गोला बाजार में मंगलवार को अनियंत्रित मैजिक वाहन ने एक बाइक सवार आलू व्यवसायी को कुचल दिया. घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चालक की पिटाई की.

शेरघाटी शहर के गोला बाजार क्षेत्र में मंगलवार को एक अनियंत्रित मैजिक वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार आलू व्यवसायी गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान गोला बाजार निवासी सुमित कुमार साहू के रूप में हुई है.

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को वाहन के नीचे से बाहर निकाला और इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया.

लोगों ने चालक की पिटाई की; नहीं दर्ज हुई प्राथमिकी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार मैजिक वाहन के चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे सुमित वाहन के नीचे फंस गए. लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला. स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे में उनका एक पैर टूट गया है और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं.

घटना से आक्रोशित लोगों ने मौके पर ही चालक की पिटाई कर दी और उसे थप्पड़-लात से मारने लगे. हालांकि बाद में मामला शांत हो गया.

समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में पुलिस थाने में कोई लिखित शिकायत या प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई थी. पुलिस की ओर से भी घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

Also Read : गया जंक्शन पर जल्द शुरू होंगे प्रीमियम कैटरिंग स्टॉल, अब प्लेटफॉर्म पर ही मिलेगा क्वालिटी फूड


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >